चान्हो: चान्हो के वीर बुधु भगत इंटर कॉलेज में विशेष अभिभावक गोष्ठी का आयोजन
Chanho, Ranchi | May 7, 2026 चान्हो स्थित वीर बुधु भगत इंटर कॉलेज में गुरुवार सुबह 10 बजे विशेष अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन एवं बेहतर भविष्य निर्माण को लेकर अभिभावकों और शिक्षकों के बीच समन्वय स्थापित करना था। कार्यक्रम में कॉलेज के संस्थापक एवं पूर्व मंत्री बंधु तिर्की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे...