धनौरा: झोलाछाप की लापरवाही से प्रसव के बाद विवाहिता की मौत, परिजनों ने हंगामे के बाद किया रोड जाम
मंडी धनौरा। ऑपरेशन से बेटी को जन्म देने के कुछ घंटे बाद प्रसूता की हालत बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि बार-बार चिकित्सक को जानकारी देने के बावजूद उन्हें गंभीरता से नहीं लिया गया। शुक्रवार तड़के हालत ज्यादा बिगड़ने पर महिला को अमरोहा के निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।