राजनांदगांव: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में 22 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र राजनांदगांव में 22 जुलाई 2024 को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा।जिसमें कंप्यूटर ऑपरेटर,सिक्योरिटी गार्ड,वर्किंग पार्टनर और अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी।प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी शैक्षणिक दस्तावेज के साथ निर्धारित तिथि में उपस्थित हो सकते हैं।