खलीलाबाद: महुली में कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, पुलिस की अहम बैठक ग्राम प्रधानों व डीजे संचालकों के साथ हुई
संतकबीरनगर। आगामी श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना महुली परिसर में शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में आयोजित बैठक में ग्राम प्रधानों, डीजे संचालकों, कांवड़ यात्रा समितियों, संभ्रांत