Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

आमी नदी सेतु पर सियासी घमासान! विधायक अनिल त्रिपाठी ने दस्तावेज़ दिखाकर खोली 'झूठे श्रेय' की पोल मेहदावल में आमी नदी सेतु को लेकर राजनीति तेज हो गई है। विधायक अनिल त्रिपाठी ने आधिकारिक दस्तावेज़ जारी करते हुए दावा किया कि पुल के निर्माण का झूठा श्रेय लेने की कोशिश की जा रही है। आखिर दस्तावेज़ों में क्या है? देखें पूरी रिपोर्ट और अपनी राय कमेंट में जरूर दें। #SantKabirNagar #Mehdawal #AnilTripathi #AamiRiverBridge #UPPolitics #BreakingNews #HindiNews #UpendraManiTripathi #Khabar24News

MORE NEWS

दिल्ली की घटना के विरोध में सपा का कैंडल मार्च, अंकिता बॉबी ने सरकार पर साधा निशाना

संतकबीरनगर। दिल्ली में छात्र-छात्राओं के साथ हुई घटना के विरोध में समाजवादी पार्टी ने शनिवार को कैंडल मार्च निकालकर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की और न्याय की मांग उठाई। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

समाजवादी पार्टी की नेता अंकिता बॉबी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं के साथ जो हुआ, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है।

 उन्होंने कहा कि प्रदर्शन कर रहे छात्र कोई आतंकवादी नहीं थे, बल्कि अपने अधिकारों की आवाज बुलंद कर रहे थे। उनके अनुसार छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया और छात्राओं तक को नहीं बख्शा गया, जो बेहद निंदनीय है।

अंकिता बॉबी ने कहा कि यह लोकतंत्र और संविधान की भावना के विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास किया गया, लेकिन देश का युवा सबसे बड़ी ताकत है और अपनी आवाज उठाना जानता है।

उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का उल्लेख करते हुए कहा कि युवाओं के दबाव और उनके आंदोलन के आगे सरकार को झुकना पड़ा। उन्होंने कहा कि युवा और नौजवान देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता।

समाजवादी पार्टी ने कैंडल मार्च के माध्यम से दिवंगत छात्र-छात्राओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घटना की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की।

दिल्ली की घटना के विरोध में सपा का कैंडल मार्च, अंकिता बॉबी ने सरकार पर साधा निशाना संतकबीरनगर। दिल्ली में छात्र-छात्राओं के साथ हुई घटना के विरोध में समाजवादी पार्टी ने शनिवार को कैंडल मार्च निकालकर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की और न्याय की मांग उठाई। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। समाजवादी पार्टी की नेता अंकिता बॉबी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं के साथ जो हुआ, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन कर रहे छात्र कोई आतंकवादी नहीं थे, बल्कि अपने अधिकारों की आवाज बुलंद कर रहे थे। उनके अनुसार छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया और छात्राओं तक को नहीं बख्शा गया, जो बेहद निंदनीय है। अंकिता बॉबी ने कहा कि यह लोकतंत्र और संविधान की भावना के विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास किया गया, लेकिन देश का युवा सबसे बड़ी ताकत है और अपनी आवाज उठाना जानता है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का उल्लेख करते हुए कहा कि युवाओं के दबाव और उनके आंदोलन के आगे सरकार को झुकना पड़ा। उन्होंने कहा कि युवा और नौजवान देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता। समाजवादी पार्टी ने कैंडल मार्च के माध्यम से दिवंगत छात्र-छात्राओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घटना की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 25, 2026

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 25, 2026

सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कालेज प्रतियोगिता, ग्रीन हाउस रहा अव्वल

संतकबीरनगर के खलीलाबाद स्थित सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 9वीं से 11वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए कालेज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने महिला सुरक्षा और पेपर लीक जैसे ज्वलंत सामाजिक मुद्दों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। छात्रों की प्रस्तुति ने कला के साथ-साथ समाज में जागरूकता का भी सशक्त संदेश दिया।

प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों हाउसों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अष्टभुजा त्रिपाठी के नेतृत्व में ग्रीन हाउस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अशोक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में येलो हाउस दूसरे स्थान पर रहा। वहीं स्मृता त्रिपाठी के नेतृत्व वाला ब्लू हाउस और प्रीति राय के नेतृत्व वाला रेड हाउस भी अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों से सभी का ध्यान आकर्षित करने में सफल रहा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने सभी कोलाज का अवलोकन कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने छात्रों की रचनात्मक सोच की सराहना करते हुए विजेता हाउसों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर रचनात्मक और जागरूकता आधारित गतिविधियों का आयोजन करता रहता है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कालेज प्रतियोगिता, ग्रीन हाउस रहा अव्वल संतकबीरनगर के खलीलाबाद स्थित सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 9वीं से 11वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए कालेज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने महिला सुरक्षा और पेपर लीक जैसे ज्वलंत सामाजिक मुद्दों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। छात्रों की प्रस्तुति ने कला के साथ-साथ समाज में जागरूकता का भी सशक्त संदेश दिया। प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों हाउसों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अष्टभुजा त्रिपाठी के नेतृत्व में ग्रीन हाउस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अशोक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में येलो हाउस दूसरे स्थान पर रहा। वहीं स्मृता त्रिपाठी के नेतृत्व वाला ब्लू हाउस और प्रीति राय के नेतृत्व वाला रेड हाउस भी अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों से सभी का ध्यान आकर्षित करने में सफल रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने सभी कोलाज का अवलोकन कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने छात्रों की रचनात्मक सोच की सराहना करते हुए विजेता हाउसों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर रचनात्मक और जागरूकता आधारित गतिविधियों का आयोजन करता रहता है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 25, 2026

छात्रों के हितों को लेकर आजाद समाज पार्टी (काशीराम) ने सौंपा ज्ञापन, परीक्षा और भर्ती व्यवस्था की जांच की उठाई मांग

संतकबीरनगर। आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के जिलाध्यक्ष राम अनुज (फौजी) के नेतृत्व में युवाओं और छात्रों के हितों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया।

ज्ञापन में परीक्षा एवं भर्ती प्रक्रियाओं में सामने आई अनियमितताओं, पेपर लीक और छात्र आंदोलनों के दौरान हुई घटनाओं की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गई।

पार्टी ने मांग की कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें, NEET पेपर लीक से प्रभावित छात्रों के परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, संसद में पूरे मामले पर विस्तृत चर्चा कराई जाए तथा आंदोलन कर रहे छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेकर उनके खिलाफ की गई कार्रवाई समाप्त की जाए।

इसके साथ ही शिक्षा माफियाओं पर सख्त कार्रवाई करने और जौहर यूनिवर्सिटी, रामपुर से जुड़े बुलडोजर कार्रवाई जैसे मामलों को रोकते हुए छात्रों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की गई।

इस दौरान जिलाध्यक्ष राम अनुज (फौजी) ने कहा कि छात्रों और युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पार्टी लगातार आवाज उठाती रहेगी।

छात्रों के हितों को लेकर आजाद समाज पार्टी (काशीराम) ने सौंपा ज्ञापन, परीक्षा और भर्ती व्यवस्था की जांच की उठाई मांग संतकबीरनगर। आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के जिलाध्यक्ष राम अनुज (फौजी) के नेतृत्व में युवाओं और छात्रों के हितों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में परीक्षा एवं भर्ती प्रक्रियाओं में सामने आई अनियमितताओं, पेपर लीक और छात्र आंदोलनों के दौरान हुई घटनाओं की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गई। पार्टी ने मांग की कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें, NEET पेपर लीक से प्रभावित छात्रों के परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, संसद में पूरे मामले पर विस्तृत चर्चा कराई जाए तथा आंदोलन कर रहे छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेकर उनके खिलाफ की गई कार्रवाई समाप्त की जाए। इसके साथ ही शिक्षा माफियाओं पर सख्त कार्रवाई करने और जौहर यूनिवर्सिटी, रामपुर से जुड़े बुलडोजर कार्रवाई जैसे मामलों को रोकते हुए छात्रों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष राम अनुज (फौजी) ने कहा कि छात्रों और युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पार्टी लगातार आवाज उठाती रहेगी।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 25, 2026