मुज़फ्फरनगर: रेलवे रोड पर लगे एक खोके में शॉर्ट सर्किट से लगी भयंकर आग दमकल विभाग की गाड़ी ने बड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर
शुक्रवार को रेलवे रोड पर लगे एक खोके मैं भयंकर आग लग गई। आग लगने से वहां पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। वहीं पर मौजूद लोगों के द्वारा तुरंत ही पूरी जानकारी दमकल विभाग की गाड़ी को दी गई। जहां पर दमकल विभाग की गाड़ी के द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जिसमें खोका पूरी तरह जलकर राख हो गया। जिसमें हजारों का नुकसान बताया जा रहा है।