मुज़फ्फरनगर: नई मंडी पुलिस के द्वारा 2 दिन पूर्व हुई अलमासपुर में जितेंद्र की हत्या का खुलासा कर उसके दो दोस्तों को किया गिरफ्तार
नई मंडी पुलिस के द्वारा शुक्रवार को दो दिन पूर्व हुई अलमासपुर में जितेंद्र की हत्या का खुलासा करते हुए उसके दो दोस्त गगन शर्मा पुत्र रामकुमार शर्मा, राहुल नेगी पुत्र इंद्र सिंह नेगी को गिरफ्तार किया गया है। जिनके द्वारा शराब के नशे में जितेंद्र की गला काट कर हत्या की गई थी। जिनके कब्जे से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एक चाकू भी बरामद किया है।