शुक्रवार को नगर पालिका के प्रांगण में ठेकेदारी प्रथा पर रखे गए सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर प्राइवेट कंपनी को दिए गए ठेके को निरस्त किए जाने की मांग की। सफाई कर्मचारी नेता गुरु वाल्मीकि ने कहा कि अगर जल्द ही यह ठेका निरस्त नहीं किया जाता तो वह कूड़ा उठाने वाले वाहनों में तोड़फोड़ करेंगे।