कोंडागांव: जोगी अलवाड़ में सरपंच-सचिव के अनबन से पंचायत भवन में ताला, योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा, लोगों ने सचिव हटाने की मांग की
कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायत जोगी अलवाड़ में इन दिनों सरपंच सचिव के अनबन के चलते लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिसे लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों ने आज सोमवार दोपहर 2 बजे जिला कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए पंचायत सचिव को हटाने की मांग की है। वहीं इस मामले की जानकारी ग्रामीण युवक एवं युवतियों के द्वारा मीडिया को दी गई है।