कोंडागांव: कांग्रेस जिलाध्यक्ष कोंडागांव झुम्मुकलाल दीवान ने कहा- साय सरकार छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था में नाकाम, CM दें इस्तीफा
कोंडागांव कांग्रेस पार्टी ने आज सोमवार दोपहर 3 बजे कांग्रेस भवन में प्रेसकांफ्रेंस आयोजित करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य में हो रहे हैं हिंसा व अपराधिक घटनाओं को लेकर बड़ा बयान जारी किया है।कांग्रेस जिलाध्यक्ष झुम्मुक लाल दीवान ने कहा, साय सरकार छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह नाकाम रही है, नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।