कोंडागांव: ग्राम पंचायत लेमड़ी के आश्रित ग्राम चाचीबेड़ा में आंगनबाड़ी केंद्र खुलवाने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
आज सोमवार को जिला कार्यालय कोंडागांव में जन दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में विभिन्न ग्राम पंचायत से पहुंचे ग्रामीणों ने विभिन्न तरह के मांगों एवं समस्याओं के संबंध में कोंडागांव कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। वहीं ग्राम पंचायत लेमड़ी के आश्रित ग्राम चाचीबेड़ा के ग्रामीणों द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र खुलवाने की मांग की गई है।