कोंडागांव: ग्राम पलारी में अज्ञात पिकअप ने बाइक को ठोका, हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पलारी में आज सोमवार की सुबह 9:00 बजे एक बाइक चालक को अज्ञात पिकअप ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक चालक मयूरडोंगर निवासी 22 वर्षीय वामदेव कश्यप पिता रतन कश्यप बुरी तरह घायल हो गया है। जिसे निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। इस हादसे में वामदेव कश्यप के सिर और पैर में गंभीर चोट लगी है।