पटना ग्रामीण: अगमकुआं थाना क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आई लड़की की एनएमसीएच में इलाज के दौरान हुई मौत
अगमकुआं थाना इलाके में बुधवार की सुबह 8.30 बजे के करीब सड़क पार करने के दौरान एक लड़की ट्रक की चपेट में आ गयी। हादसे के बाद लड़की को गंभीर हालत में एनएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। सुबह 11 बजे डीएसपी अनिल कुमार ने ये जानकारी दी।