भीलवाड़ा: पानी संकट से फूटा लोगों का गुस्सा, सांगानेरी गेट पर वार्ड 49 के वासियों ने किया प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी
शहर के सांगानेरी गेट स्थित वार्ड संख्या 49 में लगातार बनी पेयजल संकट की समस्या को लेकर बुधवार रात करीब 8 बजे मोहल्लेवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोगों ने सांगानेरी गेट पर प्रदर्शन कर जलदाय विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द समाधान नहीं होने पर कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी।