नालंदा के कई स्थलों पर 56 साल बाद फिर से कैमरा, एक्शन और कट... शूटिंग के लिए पहली पसंद बन रहा राजगीर समेत बिहार की वादियां, बनेंगी बड़े पर्दे की फिल्म सुनील शेट्टी, संजय मिश्रा, गोविंदा और सोनू सूद जैसे कलाकारों को राजगीर में शूटिंग की सरकार ने दी अनुमति दिसंबर से 15 से अधिक फिल्मों की शूटिंग शुरू होने सी संभावना राजगीर का ग्लास ब्रिज, घोड़ा कटोरा, वेणु वन, विश्व शांति स्तूप समेत प्राकृतिक वादियां के बीच फिल्मांकन की तैयारी फोटो : घोड़ाकटोरा : घोड़ाकटोरा की वादियां। ग्लास ब्रिज : राजगीर का ग्लास ब्रिज।
वर्ष 1970 में देवानंद व हेमामालिनी की फिल्म ‘जॉनी मेरा नाम’ में राजगीर का रोपवे, नालंदा का भग्नावशेष समेत यहां की वादियां बड़े पर्दे छा गयी थीं। अब 56 साल बाद फिर से कैमरा, एक्शन व कट... की आवाजें गूंजने वाली हैं।बिहार में फिल्म निर्माण की बनी नई नीति के तहत राजगीर, घोड़ाकटोरा, ग्लास ब्रिज जैसे पर्यटक स्थलों को नई रफ्तार मिलने वाली है। अभिनेता सुनील शेट्टी ने बिहार में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए सहमति मांगी थी। सरकार ने अक्टूबर से शूटिंग की सहमति दे ही है। वहीं, संजय मिश्रा, गोविंदा और सोनू सूद समेत अन्य चर्चित कलाकारों के प्रोजेक्ट भी बिहार से जुड़ने की जानकारी सामने आई है। राजगीर इस फिल्मी सफर में खास आकर्षण बनकर उभरने वाला है। ग्लास ब्रिज, घोड़ाकटोरा, वेणु वन, विश्व शांति स्तूप और पहाड़ी क्षेत्र फिल्मकारों को अलग-अलग तरह के दृश्यों के लिए आकर्षित कर रहे हैं। बिहार सरकार की फिल्म नीति का उद्देश्य राज्य की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत को फिल्मांकन के माध्यम से सामने लाना भी है
#movie #rajgir #ourbiharsharif #film
Rajgir, Nalanda | Sep 28, 2026