बालूमाथ: कारीमाटी में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए हुआ भूमि पूजन
बालूमाथ प्रखंड के गणेशपुर पंचायत अंतर्गत कारीमाटी टोला में जनशताब्दी वर्ष के शृंखला में नौ कुंडलीय शताब्दी महायज्ञ को लेकर शनिवार को भूमि पूजन सह ध्वजारोहण का आयोजन किया गया। इस दौरान अखिल विश्व गायत्री परिवार के जिला अध्यक्ष सह पुरोहित लवकुमार तिवारी ने विधि-विधान से मंत्रोच्चारण कर भूमि पूजन के साथ ध्वजारोहण कराया । महायज्ञ 23से 25 मई तक आयोजित किया जाएगा