सहसवान: सहसवान के तहसील सभागार में एसडीएम व सीओ के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ
सहसवान के तहसील सभागार में एसडीएम व सीओ के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया है। एसडीएम साई आश्रित साखमुरी व सीओ अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व मे जन शिकायतों को सुना गया है। जिसमें राजस्व विभाग की 15 शिकायतें सहसवान कोतवाली की एक शिकायत और पांच शिकायत अन्य विभागों की रही एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका है।