बड़ीसादड़ी। फाचर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में संत अनंतराम शास्त्री ने गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग की। उन्होंने हर परिवार से कम से कम एक देसी गाय पालने का आह्वान किया। शुक्रवार को कथा में गोवर्धन पूजा, रुक्मिणी विवाह और कंस वध प्रसंग सुनाया।