बड़गांव: उदयपुर में साइरन बजाकर स्वरूपसागर के 4 गेट खोले गए, आयड़ नदी में बहाव शुरू हुआ
अंचल में लगातार हो रही अच्छी बारिश के चलते झीलों में पानी की आवक तेज हो गई है। रविवार शाम पिछोला झील का जल स्तर पूर्ण भराव क्षमता तक पहुंच गया। इसके मद्देनज़र शाम 7.15 बजे जल संसाधन विभाग ने स्वरूपसागर बांध के 4 गेट 3-3 इंच की क्षमता में खोल दिए। गेट खुलते ही पानी का तेज बहाव आयड़ नदी में शुरू हो गया। विभागीय जानकारी के अनुसार, इन गेटों से कुल 238.2 क्यूसेक