बड़गांव: उदयपुर में नारी निकेतन पहुंचे जिला कलक्टर नमित मेहता ने किशोरियों से की बातचीत, जांच के दिए निर्देश, यौन उत्पीड़न मामला
नारी निकेतन की एक पूर्व निवासी द्वारा चिकित्सक पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए जिला कलक्टर नमित मेहता ने रविवार को नारी निकेतन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किशोरियों से सीधा संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान किशोरियों ने व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। कलक्टर ने कहा कि यदि कोई समस्या हो तो वे बेझिझक बताएं.