दतिया नगर: होलीहार्ट पब्लिक स्कूल, ठंडी सड़क पर देवर्षि नारद जयंती मनाई गई
केशव जन सेवा न्यास एवं पत्रकार समूह द्वारा शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे से दतिया नगर की ठंडी सड़क स्थित होली हार्ट पब्लिक स्कूल में देवर्षि नारद जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया । आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय क़े सहायक प्राध्यापक लोकेंद्र सिंह राजपूत मौजूद रहे.