अल्बर्ट एक्का (जारी): जारी थाना क्षेत्र में ईद उल अजहा शांति और सौहार्द के साथ मनाई गई
जारी थाना क्षेत्र के गोबिन्दपुर, जरडा, परसा, बरवाडीह एवं सिकरी गांवों में ईद उल अजहा का पर्व श्रद्धा, उत्साह एवं भाईचारे के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम धर्मावलंबियों की भीड़ उमड़ी, जहां लोगों ने अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जारी थाना प्रभारी शनि कुमार स्वयं क्षेत्र में लगातार मुस्तैद रहे।