राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गगराना में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस; वरिष्ठ नागरिकों एवं भामाशाहों का हुआ सम्मान
मेड़ता सिटी/नागौर:
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गगराना (मेड़ता सिटी, जिला नागौर) में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह अत्यंत धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गांव के अनेक गणमान्य नागरिकों ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिरकत की।
समारोह में सरपंच श्रीमान रंगाराम जी, श्रीमान फतेह सिंह जी, श्रीमान भंवर सिंह जी, श्रीमान महेंद्र सिंह जी, श्री गंगा सिंह जी, श्री अमजद सिलावट, श्री धर्माराम चौकीदार, श्री कालू सिंह जी, श्री भंवर सिंह जी सहित गांव के कई प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान और भामाशाहों का आभार
इस वर्ष विद्यालय परिवार ने एक अनूठी और सराहनीय पहल करते हुए गांव के 90 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को मंच पर आमंत्रित कर उनका भव्य सम्मान किया। �
Merta, Nagaur | Aug 16, 2026