भानपुरा: मध्यप्रदेश-राजस्थान सीमा के खेजड़िया खाल से निकली भव्य पैदल चुनर यात्रा, 35 किमी का सफर तय कर मां दुधाखेड़ी मंदिर पहुंची
मध्यप्रदेश-राजस्थान सीमा स्थित खेजड़िया खाल से मां जगत जननी दुधाखेड़ी माताजी के दरबार तक भव्य पैदल चुनर यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु करीब 35 किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर मां दुधाखेड़ी माताजी मंदिर पहुंचे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। हाथों में चुनर लिए श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े।