डिंडौरी: करंजिया पंचायत अध्यक्ष ने किसानों को सोयाबीन के बीज का किया वितरण
डिंडौरी जिले के करंजिया जनपद पंचायत अध्यक्ष राजू सिंह उद्दे ने किसानों को सोयाबीन का बीज वितरण किया । दरअसल शनिवार दोपहर 3:00 बजे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार करंजिया क्षेत्र के किसानों को जनपद पंचायत अध्यक्ष ने बीज का वितरण किया और कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी और किसान मौजूद रहे ।