बहादुरगढ़: हरियाणा दंगल में हिंद केसरी सोनू अखाड़े के पहलवानों ने जीते 6 गोल्ड और 11 मेडल
हरियाणा के दंगलों में हिंद केसरी सोनू अखाड़े के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन कर 6 गोल्ड समेत कुल 11 मेडल जीते। रजत और अर्जुन रुहल ने पलवल में हरियाणा केसरी के दो खिताब अपने नाम किए। बादशाहपुर में रजत ने भारत केसरी भी जीता। एसीपी रमेश गुलिया ने पहलवानों का किया सम्मान।