घाघरा: देवाकी के पास घाघरा पुलिस ने काड़ा से भरे दो कंटेनर ट्रक ज़ब्त किए, पुलिस जांच कर रही है
Ghaghra, Gumla | Dec 13, 2025 गुमला जिले में लगातार बढ़ रही पशु तस्करी पर एक बार फिर बड़ा खुलासा हुआ है। शनिवार की रात लगभग 10 बजे घाघरा से बिशनपुर जाने वाली सड़क पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं दो कंटेनरों का पीछा कर उन्हें देवाकी मुख्य पथ के समीप रोका।वही जिसके बाद घाघरा पुलिस को जानकारी दिया।बताया गया कि इन कंटेनरों में पशुओं को बेहद क्रूर और अमानवीय तरीके से ठूस-ठूसकर लादा गया था।