लोहरदगा: लोहरदगा चुन्नीलाल स्कूल परिसर में सेवा भारती का 218वां नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 48 लोगों ने कराया स्वास्थ्य जांच।
सामाजिक संगठन सेवा भारती की ओर से रविवार को लोहरदगा स्थित चुन्नीलाल विद्यालय परिसर में 218वें साप्ताहिक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 7:30 बजे शुरू हुए शिविर का उद्घाटन जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ. कुमुद अग्रवाल, सचिव संजय चौधरी एवं मुकेश गुप्ता ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया।