BAGHPAT DESK : बागपत के बड़ौत में अग्रवाल महासंघ के चुनाव के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। संजय गोयल और सुभाष अग्रवाल के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच थप्पड़ और घूंसे चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि मौखिक टिप्पणी के बाद विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बड़ौत कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Baghpat, Bagpat | Aug 19, 2026