धामपुर: नहटौर के मुस्सेपुर गांव के पास बाइक सवारों पर अज्ञात बदमाशों ने किया हमला, गोली लगने से एक गंभीर घायल
शनिवार देर रात नहटौर क्षेत्र के मुस्सेपुर गांव के पास बाइक सवारों पर जानलेवा हमला हुआ। अज्ञात बदमाशों ने घात लगाकर तीन बाइक सवारों को रोका और उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। विरोध करने पर फायरिंग भी की गई, जिसमें एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।मंडौरा का सुमित व हरगनपुर के मनोज दुबे घायल।