गिरिडीह में आगामी मिलाद-उन-नबी पर्व को लेकर पुलिस लाइन परिसर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार एवं उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने अभ्यास का निरीक्षण किया। मॉक ड्रिल में भीड़ नियंत्रण, आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई, सुरक्षा बलों की तत्परता और संवेदनशील परिस्थितियों से निपटने का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। प्रशासन ने अधिकारियों को सतर्क रहकर प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा आमजनों से भाईचारे, शांति और अफवाहों से दूर रहकर प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
#Giridih #MiladUnNabi #MockDrill #PoliceLine #GiridihPolice #DistrictAdministration #JharkhandNews #PublicSafety #LawAndOrder #PeaceAndHarmony #NewsUpdate #PRDGiridih