देवघर/प्रतिनिधि। श्रावणी मेले को देखते हुए गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन भारत की ओर से देवघर के खिजुरिया मोड़ के समीप कांवरियों की सेवा के लिए निशुल्क सेवा शिविर लगाया गया। शिविर में दूर-दराज से बाबा बैद्यनाथ के जलार्पण के लिए पहुंचे कांवरियों को नींबू पानी, शरबत, केला और फ्रूटी समेत अन्य सामग्री वितरित की गई।
शिविर में फाउंडेशन के केंद्रीय संगठन मंत्री मनोज पंडा के नेतृत्व में सदस्यों ने कांवरियों की सेवा की। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष सदस्य एवं माताएं-बहनें सेवा कार्य में जुटीं। फाउंडेशन के सदस्यों ने कांवरियों को राहत पहुंचाने के साथ उनकी कुशलता की कामना की।
मौके पर प्रांत उपाध्यक्ष जगदीश भारती, प्रखंड कोषाध्यक्ष किसुन गिरी, केंद्रीय सदस्य बासुकी गिरी, जिला संचालन सचिव दशरथ गोस्वामी, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक गौस्वामी, विकास भारती, बांका जिला अध्यक्ष उमेश गोस्वामी और देवघर जिला अध्यक्ष बालेश्वर गिरी सहित कई सदस्य मौजूद थे।
सदस्यों ने कहा कि सावन में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन व जलार्पण के लिए आने वाले कांवरियों की सेवा करना समाज के लिए सौभाग्य की बात है। फाउंडेशन की ओर से आगे भी श्रद्धालुओं की सेवा और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया गया। शिविर में सेवा देने वाले सभी सदस्यों को संगठन की ओर से शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।