कुलपहाड़: हनुमान जन्मोत्सव पर देव मंदिर छतेसर में हुआ सामूहिक पाठ, कन्या पूजन कर खीर खिलाई गई
हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर देव मंदिर छतेसर में सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ किया गया। बता दें कि इस अवसर पर लेखक देवेंद्र नारायण तिवारी "देवन" ने सामूहिक चालीसा पाठ की शुरुआत कराई और पाठ के उपरांत लगभग सौ कन्याओं का पूजन कर भंडारे की शुरुआत कराई । इस समारोह में लगभग ढाई सौ श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।