हरिद्वार: जगजीतपुर क्षेत्र में फिर दिखाई दिया जंगली हाथियों का झुंड, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हरिद्वार के जगजीतपुर क्षेत्र में फिर से जंगली हाथियों का झुंड दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर हाथियों का वीडियो दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि बीती रात चार जंगली हाथी जंगल से निकलकर आबादी में घुस आए। स्थानीय लोगों ने मोबाइल से हाथियों का वीडियो बनाया और अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है।