ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का संयुक्त मासिक निरीक्षण, सुरक्षा एवं रख-रखाव की हुई समीक्षा*
जिला पदाधिकारी, कटिहार आशुतोष द्विवेदी (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक कटिहार परिचय कुमार (भा.पु.से.) द्वारा आज दिनांक 16 अक्टूबर, 2026 को परिसर स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का संयुक्त रूप से मासिक निरीक्षण किया गया।
*सुरक्षा व्यवस्था एवं रख-रखाव की गहन जाँच*
भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार आयोजित इस निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में सुरक्षित रखे गए ईवीएम एवं वीवीपैट के रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था तथा संबंधित अभिलेखों की जाँच की गई।
*भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन पर जोर*
निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मानकों एवं दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
साथ ही, ईवीएम/वीवीपैट की सुरक्षा, सुरक्षित रख-रखाव एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों के पालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया गया।
*पारदर्शी एवं सुरक्षित निर्वाचन व्यवस्था की दिशा में सतत प्रयास*
ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का नियमित निरीक्षण निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर विशेष कार्य पदाधिकारी अभिषेक रंजन,उप निर्वाचन पदाधिकारी, कटिहार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।
#SamratChoudhary #CMSamrat
#Katihar #ElectionCommission
#EVMVVPAT #ElectionManagement
#DistrictAdministration
Chief Electoral Officer, Bihar
Election Commission of India
Katihar, Bihar | Oct 16, 2026