बिछिया: नेशनल हाइवे 30 पर बिछिया के पास टायर फटने से कार पलटी, 5 महिलाएं घायल, भोरमदेव जा रहे थे यात्री
नेशनल हाईवे 30 पर आज मंगलवार की शाम 5 बजे एक चलती कार का टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन बेकाबू होकर पलट गया। बिछिया थाना क्षेत्र के ठोंड़ा गांव के पास हुए इस हादसे में कार सवार पांच महिलाएं गंभीर घायल हो गई हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में कुल 8 लोग सवार थे जो मंडला से छत्तीसगढ़ स्थित भोरमदेव मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे