फर्रुखाबाद: पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश से गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 10 सेंटीमीटर ऊपर, तटवर्ती गांवों में अलर्ट जारी
फर्रुखाबाद में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है पांचाल घाट पर गंगा का जलस्तर 137.70 सेंटीमीटर दर्ज किया गया। जो चेतावनी बिंदु 136.60 सेंटीमीटर से 10 सेंटीमीटर ऊपर है। जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांवों में अलर्ट प्रशासन ने जारी कर दिया है। नरौरा बांध से 172000 पानी छोड़ा गया है। जिससे आने वाले समय में जलस्तर और बढ़ाने की संभावना है। ग्रामीणों में चिंता है।