अर्की: सीपीएस संजय अवस्थी ने आज दानोघाट पंचायत के सेर गलोटिया में पीड़ित परिवार से की मुलाकात
Arki, Solan | Mar 27, 2024 सीपीएस संजय अवस्थी ने बुधवार को दानोघाट पंचायत के सेर गलोटिया गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अग्निकांड पीड़ित महिला जमना देवी से मुलाकात की। अवस्थी ने उन्हें ढांढस बंधाया तथा अपनी ओर से 15 हज़ार रुपए की नकद आर्थिक सहायता प्रदान की। बता दे कि विगत दिन जमना देवी के मकान व गौशाला में अचानक आग लग गई थी,जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से काबू पाया गया था।