अर्की: अर्की आईटीआई में आज से चार दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई शुरू, 385 खिलाड़ी ले रहे भाग
Arki, Solan | Mar 27, 2024 आईटीआई अर्की में बुधवार को चार दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर उप निदेशक उच्च शिक्षा जिला सोलन डॉ जगदीश चन्द नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान कबड्डी, खो-खो, वालीबॉल, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, एथलेटिक्स सहित सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इसमें 16 निजी व सरकारी आईटीआई के 385 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।