अर्की: एसडीएम कार्यालय सभागार अर्की में आज डाईस वेब सॉफ्टवेयर में प्रशिक्षण को लेकर आयोजित की गई कार्यशाला
Arki, Solan | Mar 26, 2024 एसडीएम कार्यालय सभागार अर्की में आज मंगलवार को डाईस वेब सॉफ्टवेयर के सम्बन्ध में उपमंडल स्तर पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता तहसीलदार अर्की विपिन वर्मा ने की। कार्यशाला में डाईस वेब सॉफ्टवेयर के बारे में अधिकारियों कर्मचारियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। वहीं विपिन वर्मा ने कर्मचारियों को डाईस वेब पर जानकारी अपडेट करने को कहा।