अर्की: कल से आईटीआई अर्की में शुरू होगी 4 दिवसीय ज़िला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता
Arki, Solan | Mar 26, 2024 आईटीआई अर्की में 27 मार्च से लेकर 30 मार्च तक चार दिवसीय जिला स्तरीय आईटीआई खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आईटीआई अर्की के प्रधानाचार्य अजय ठाकुर ने आज बताया कि ज़िला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर उप निदेशक उच्च शिक्षा ज़िला सोलन डॉ0 जगदीश चन्द नेगी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है।