बेगूसराय: पुलिस लाइन में 241 सिपाहियों के दीक्षांत कार्यक्रम आयोजित, SP रहे मौजूद
पुलिस लाइन में 241 सिपाहियों का दीक्षांत कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस बात की जानकारी मंगलवार की रात 9:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि आज सभी पुलिसकर्मी का प्रशिक्षण समाप्त हो गया. इस दौरान दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया.