बिलग्राम: कंथरी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान, परिजनों ने कार्रवाई से किया इनकार
Bilgram, Hardoi | Apr 14, 2026 मल्लावां थाना क्षेत्र के कंथरी गांव में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की।बताया गया कि ग्राम कंथरी निवासी रामदेव जो राजमिस्त्री का काम करते हैं वह अपने काम पर चले गए थे। घर में उनकी पत्नी अकेली थी तभी महिला ने कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली।