तरबगंज: पुलिस ने नाजायज चाकू के साथ एक युवक को शुगर मिल के पास से किया गिरफ्तार, भेजा जेल
कस्बा पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष कुमार ने शुक्रवार को बताया कि कस्बा के कटी तिराहे पर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात थे। मुखबिर से सूचना मिली कि मनकापुर रोड पर शुगर मिल के पास एक युवक नाजायज चाकू के साथ कटी तिराहे की तरफ आ रहा है। सूचना पर सिपाही के साथ मौके पर पहुंचकर युवक की तलाशी ली तो उसके पास एक नाजायज चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम गोगे पुत्र बनवारी लाल बताया है।