तरबगंज: नगवा में नल से पानी भरने के विवाद में दबंगों ने महिला समेत तीन को पीटा। पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा
नगवा के बाबा ज्ञानदास पुरवा निवासी गुड़िया तिवारी पत्नी अरविंद तिवारी ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया ,की सरकारी नल से पानी भरने जा रही थी की गांव के संजय तिवारी ,राजू तिवारी,पूनम तथा अंशुल गाली गलौज देते हुए पानी भरने से रोकने लगे। गाली देने से मना करने पर लाठी डंडों से मारने लगे,शोर सुनकर बचाने आए उसके पुत्र विवेक तथा पुत्री श्रृष्टि को भी मारा पीटा तथा जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।