तरबगंज: झामपुरवा के पास तेज रफ्तार बाइक सवार छुट्टा मवेशी को बचाने के दौरान सड़क किनारे पेड़ से टकराकर दो लोग हुए घायल हालत
गुरुवार को झामपुरवा के पास तेज रफ्तार बाइक सवार छूट्टा मवेशी को बचाने के चक्कर में सड़क किनारे पेड़ से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गया! रास्ते से गुजर रहे लोगों ने सूचना डायल 112 व 108 एंबुलेंस को दी! सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है!