तरबगंज: भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर तरबगंज में दिया धरना, उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी तरबगंज भारत भार्गव को सौंपा व धरना प्रदर्शन किया। दिए गए ज्ञापन में कहा की कुछ अधिकारीगण समस्याओं को लेकर अनदेखी कर रहे हैं। यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो, संगठन किसानों के साथ सड़क पर उतरने पर मजबूर हो जाएगा।