तरबगंज: नयपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा में पहुंचे विधायक प्रेम नारायण पांडेय ने लोगों से किया संवाद
शुक्रवार को नयपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा में पहुंचे स्थानीय विधायक प्रेम नारायण पान्डेय ने यात्रा में उपस्थित लोगों से संवाद किया। उन्होंने यात्रा में उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए मोदी की गारंटी के बारे में बताया और विकसित भारत संकल्प यात्रा के बारे में जानकारी दी । उन्होंने बताया कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। जिससे उत्तर प्रदेश का विकास तेजी से हो रहा है।