Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Jabalpur
biharcorrespondent
रजनिशकांत ये तो बता दीजिये की राजेश की माँ राजेश का इंतजार करे या... See more #PatnaNewss #viralnews #AraNews #आरान्यूज़ #trendingnews
Patna Rural, Patna
| Oct 5, 2026
#patnanewss
#viralnews
#aranews
#आरान्यूज़
#trendingnews
MORE NEWS
रंगों में सजे बच्चों के सपने, ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा... समस्तीपुर। शिक्षा विभाग, बिहार शिक्षा परियोजना एवं सर्व शिक्षा अभियान, समस्तीपुर के तत्वावधान में ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र अभियान के तहत सोमवार को राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय, हरपुरसिंघिया जगतसिंहपुर में जिला स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी प्रतियोगिता आयोजित की गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. संजय प्रसाद ने की। शिक्षा विभाग के लेखा पदाधिकारी सुनील कुमार, संभाग प्रभारी हरिश्चंद्र राम, शिक्षक सुभीत कुमार सिंह एवं अमरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में जिले के सभी प्रखंडों से कक्षा एक से पांच तथा कक्षा छह से आठ के चयनित 135 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। बच्चों ने रंगों और रेखाओं के माध्यम से अपने सपनों के भारत की कल्पना को जीवंत किया। चित्रों में स्वच्छ, शिक्षित, विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के साथ पर्यावरण संरक्षण, सेवा भावना और देश की प्रगति के संदेश उभरकर सामने आए। कक्षा एक से पांच वर्ग में विद्यापतिनगर की अमीबा प्रवीण ने प्रथम, सरायरंजन के मो. सुफियान शाहिद ने द्वितीय, पटोरी के सरोज ने तृतीय तथा हसनपुर की रितिका ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा छह से आठ वर्ग में सरायरंजन की वैभव कुमारी प्रथम, बिथान की तान्या तेजस्वी द्वितीय, विभूतिपुर की प्रतिभा कुमारी तृतीय तथा हसनपुर के ऋषिकेश राज चतुर्थ स्थान पर रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मनमोहक स्वागत गीत से हुई। मधुर प्रस्तुति ने अतिथियों, प्रतिभागियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। इससे पूर्व विद्यालय के स्काउट-गाइड दल ने बैंड की धुन पर मार्च पास्ट कर अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। अनुशासित मार्च पास्ट और बैंड की प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को उत्साह से भर दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक डॉ. संजय प्रसाद ने कहा कि चित्रकला बच्चों की कल्पनाशक्ति और रचनात्मक सोच को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। ‘मेरे सपनों का भारत’ अभियान बच्चों को अपने विचारों और सपनों को रंगों के माध्यम से सामने रखने का अवसर प्रदान करता है। लेखा पदाधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि बच्चों की चित्रकारी में भविष्य के भारत की तस्वीर दिखाई देती है। ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा को मंच देने के साथ उनमें आत्मविश्वास और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने आगंतुक अतिथियों एवं निर्णायक मंडल के सदस्यों को अंगवस्त्र, पाग एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन मनीषा शालिनी ने किया। सदफ नाज, डॉली कुमारी एवं सृष्टि आनंद ने निर्णायक की भूमिका निभायी। आयोजन को सफल बनाने में रंजीत कुमार, मिंटू कुमार, चंदन कुमार, अखिलेश कुमार सिन्हा सहित विद्यालय परिवार के सदस्यों ने सराहनीय योगदान दिया। #MereSapnoKaBharat #Samastipur #चित्रकला_प्रदर्शनी #शिक्षा_विभाग #बाल_प्रतिभा #BiharEducation #CreativeIndia #ViksitBharat #आत्मनिर्भरभारत #DistrictAdministration #CMSamrat #samratchoudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Oct 5, 2026

आज दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को जन संवाद में जिलाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा(भा0प्र0से0) ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन के दिये निर्देश। भूमि-राजस्व, पेंशन, आवास, राशन, बिजली, सड़क, पेयजल, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सहित विभिन्न मामलों पर संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। #जनसंवाद #समस्तीपुर #समस्तीपुरजिलाप्रशासन #जिलाधिकारी #जनताकीआवाज #जनसमस्या #जनसेवा #प्रशासन #बिहार #CMSamrat #samratchoudhary #बिहार Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar
Patna, Bihar | Oct 5, 2026
दिनांक: 05 अक्टूबर 2026... स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन 2026 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा.. बिहार विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन, 2026 को स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में निर्वाचन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में निर्वाचन कार्य के लिए गठित विभिन्न कोषांगों के प्रभारी पदाधिकारियों से अब तक की गई तैयारियों एवं कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी प्रभारी पदाधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग एवं निर्वाचन विभाग, बिहार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन एक महत्वपूर्ण संवैधानिक प्रक्रिया है। अतः सभी कोषांग अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ करें। निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में कार्मिक कोषांग को मतदान एवं अन्य निर्वाचन कार्यों के लिए आवश्यक कर्मियों की उपलब्धता, प्रतिनियुक्ति एवं प्रशिक्षण की कार्रवाई समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। परिवहन कोषांग को पर्याप्त संख्या में वाहनों की उपलब्धता एवं निर्वाचन कार्य के लिए उनके समुचित उपयोग की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। इसी प्रकार सामग्री कोषांग को निर्वाचन से संबंधित आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता, सुरक्षित भंडारण एवं मतदान दलों को समय पर सामग्री उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। प्रेक्षक कोषांग को निर्वाचन प्रेक्षकों से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने को कहा गया। निर्वाचन कोषांग को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी प्रक्रियाओं का समुचित समन्वय करते हुए ससमय निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वहीं मीडिया कोषांग को निर्वाचन से संबंधित अधिकृत एवं प्रमाणिक सूचनाओं का समयबद्ध प्रसार सुनिश्चित करने तथा निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में मतदाताओं को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। जिलाधिकारी ने सभी कोषांगों के प्रभारी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय एवं नियमित अनुश्रवण के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन की प्रत्येक प्रक्रिया में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में उप विकास आयुक्त, समस्तीपुर श्री सूर्य प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता श्री ब्रजेश कुमार, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन श्री राजेश सिंह सहित विभिन्न कोषांगों के प्रभारी पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। #Samastipur #BiharElection2026 #GraduateElection #Election2026 #DistrictAdministration #SamastipurAdministration #स्वच्छनिष्पक्षपारदर्शीचुनाव #निर्वाचन2026 #CMSamrat #samratchoudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Chief Electoral Officer, Bihar
Patna, Bihar | Oct 5, 2026
दिनांक: 05 अक्टूबर 2026 जन संवाद में जिलाधिकारी ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन का निर्देश.. समस्तीपुर। जिलाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आज दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों से संबंधित आवेदन जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी ने जन संवाद में उपस्थित प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित मामलों की जानकारी लेते हुए उनके नियमानुसार समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जन संवाद के दौरान भूमि एवं राजस्व संबंधी मामले, दाखिल-खारिज, परिमार्जन, अतिक्रमण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, विद्युत, सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों से संबंधित जनहित के मामले सामने आए। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों की गंभीरता से समीक्षा करते हुए निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जन शिकायतों के निष्पादन में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन मामलों का समाधान जिला अथवा प्रखंड स्तर पर संभव है, उनका शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। वहीं जिन मामलों में स्थल जांच, विभागीय समन्वय अथवा अन्य आवश्यक प्रक्रिया की जरूरत है, उनमें भी निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई पूरी की जाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि शिकायतों के निष्पादन की नियमित समीक्षा एवं अनुश्रवण किया जाए तथा कार्रवाई पूर्ण होने के उपरांत संबंधित आवेदक को इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। जन संवाद के दौरान अपर समाहर्ता श्री ब्रजेश कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री विष्णु देव मंडल, राजस्व प्रभारी श्री धर्मराज, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्रीमती साक्षी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित थे। #Samastipur #Bihar #DistrictAdministration #JanSamvad #PublicService #DMsamastipur #samratchoudhary #CMSamrat #जनताकीआवाज #जनसंवाद CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Oct 5, 2026
🎨 रंगों में साकार हुआ बच्चों के सपनों का भारत 🇮🇳 ‘मेरे सपनों का भारत’ जिला स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी, समस्तीपुर... 135 छात्र-छात्राओं ने दिखाई अपनी रचनात्मक प्रतिभा। #MereSapnoKaBharat #Samastipur #चित्रकला_प्रदर्शनी #शिक्षा_विभाग #बाल_प्रतिभा #BiharEducation #CreativeIndia #ViksitBharat #आत्मनिर्भरभारत #CMSamrat #samratchoudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Oct 5, 2026
पर्दे मे रहने दो पर्दा न उठाओ..... है हिम्मत तो अपने लिए खरीद लो और खुलेआम घर ले जाओ घुमाते हुए.... #bhojpuriactor #actresses #actor #viralnews #trendingnews #youtuber #viralreels
Patna Rural, Patna | Oct 5, 2026
मोतिहारी की नन्ही कलाकार — मोम से बनाया जादू मोतिहारी की नन्हीं कलाकारों ने मोम से रच दिया जादू, हुनर देख दंग रह गए लोग मोतिहारी में आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं... कुछ ऐसे नन्हे हाथों का कमाल, जिन्होंने मोम को सिर्फ पिघलाया नहीं... बल्कि उसमें अपनी कल्पना और हुनर के रंग भर दिए। उम्र छोटी है... लेकिन हुनर इतना बड़ा कि बड़े-बड़े कलाकार भी देखकर तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। ये तस्वीरें गवाह हैं कि अगर हुनर को सही दिशा और प्रोत्साहन मिल जाए... तो छोटी उम्र भी बड़े सपने गढ़ सकती है।।।।।।।।।।।।। #मोतिहारी #नन्ही_कलाकार #मोम_की_कलाकृतियां #बिहार_का_हुनर #प्रतिभा_को_सलाम
Patna Rural, Patna | Oct 5, 2026