ताखा: ताखा के रमपुरा गांव में सरकारी जमीन और खाद के गड्ढों से हटाया गया अवैध कब्जा
Takha, Etawah | Aug 21, 2026 ताखा क्षेत्र के रमपुरा गाँव में सरकारी जमीन और खाद के गड्ढों पर हुए अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने अभियान चलाया। उप जिलाधिकारी ताखा विजय प्रकाश मिश्रा के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने श्रावस्ती मॉडल के तहत रमपुरा गांव में कार्रवाई करते हुए खाद के गड्ढों की जमीन से अवैध कब्जे हटाए।कार्रवाई के दौरान हल्का लेखपाल कुलदीप कुमार और तहसील की टीम मौजूद रही।